Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रुप से घायल

Chandwa : चंदवा में शनिवार की देर शाम एनएच-75 पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. मृतकों की पहचान बुतरू मुंडा, सुकरा यादव के रुप में हुई हैं. जबकि घायल युवक की पहचान सुमन गंझू के रुप में हुई हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक कुडू से हेसला गांव जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई. वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही एनएच सड़क को जाम कर दिया. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम खुलवाया. रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-carmel-junior-college-under-11-beat-hill-top-7-0-in-golden-baby-league/">जमशेदपुर

: गोल्डन बेबी लीग में कार्मेल जूनियर कॉलेज अंडर 11 ने हिल टॉप को 7-0 से हराया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही