Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा: 10 हजार घूस लेते पंचायत सेवक व जेई गिरफ्तार,ACB ने की कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Chandwa: चंदवा के प्रखंड कार्यालय में एसीबी की टीम ने अचानक धावा बोलकर एक पंचायत सेवक और एक जे ई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, बोदा पंचायत के पंचायत सेवक नंदकिशोर सिंह नाली निर्माण में घूस के तौर पर 10000 की रकम ले रहे थे. जिसकी शिकायत लाभुक ने पूर्व में एसीबी की टीम से की थी. इसी के आधार पर एसीबी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक और जे ई को धर दबोचा. दोनों को पूछताछ के लिए एसीबी टीम पलामू ले गयी है. इधर एसीबी की अचानक इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मचा है. इसे भी पढ़ें - पलामू:">https://lagatar.in/palamu-after-the-uproar-by-relatives-dead-body-inspector-lalji-yadav-was-sent-to-rims/">पलामू:

परिजनों के हंगामे के बाद दरोगा लालजी यादव का शव भेजा गया रिम्स,पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

एसीबी ने मामले को सही पाया

यहां बता दें कि लुकुईया के रहने वाले लाभुक रूपक चौधरी ने एसीबी से शिकायत की थी कि दोनों ईश्वर गंझू के घर से स्कूल तक नाली सफाई और मरम्मत कार्य की एमबी करने और अंतिम निकासी के लिए 10-10 हज़ार की मांग कर रहे हैं. एसीबी के डीएसपी केएन राम ने बताया कि एसीबी ने सत्यापन के दौरान मामले को सही पाया. इसे भी पढ़ें - स्वामी">https://lagatar.in/swami-prasad-maurya-said-will-do-the-last-blast-on-14th-this-will-be-the-last-nail-in-the-coffin-of-bjp-government/">स्वामी

प्रसाद मौर्य ने कहा, 14 को अंतिम धमाका करेंगे, यह भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही