Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा पुलिस की दादागिरी : पत्रकार को पीटा, चेहरे पर गर्म चाय फेंकी

Advertisement
Advertisement
Latehar : दैनिक अखबार शुभम संदेश और Lagatar.in">https://lagatar.in/">Lagatar.in

के चंदवा प्रखंड के पत्रकार राजीव कुमार के साथ पुलिस के जवानों ने मारपीट की और गर्म चाय पत्रकार के चेहरे पर फेंक दी. इतना सब कुछ होने के बाद भी जब जवानों का जी नहीं भरा, तो उन्होंने पत्रकार को दो घंटे तक चंदवा थाना की हाजत में बंद रखा. पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी दुकान के पास पेशाब करने से जवान को मना किया था. घटना के बाद से पत्रकारों में आक्रोश है. पीड़ित पत्रकार राजीव कुमार ने बताया कि वह पत्रकारिता के साथ-साथ परिवार का भरण पोषण करने के लिए रात में इंदिरा गांधी चौक के समीप चाय का ठेला लगाता है. दरअसल शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे दो पुलिस वाहन ठेले के सामने रुके. कुछ जवान गाड़ी से उतरकर बगल की दुकान पर चाय पीने लगे. उनमें में से एक जवान दुकान की बगल में रखी नमक की बोरी के पास पेशाब करने लगा. इसके बाद पत्रकार ने उस जवान से कहा कि यहां पर दुकान है, थोड़ा आगे बढ़ कर पेशाब कर लीजिए. इतना कहते ही वो आग बबूला हो गया और तमतमाते हुए नजदीक आया. जवान ने गर्म चाय उसके चेहरे पर फेंक दी. उनके साथ मारपीट की. भद्दी- भद्दी और जाति सूचक गांलियां देते हुए जबरदस्ती बोलेरो में बैठा कर थाने ले गये. थाने में भी ओडी इंचार्ज ने उसे जातिसूचक गालियां दी और हाजत में बंद कर दिया. लगभग दो घंटे बाद गश्ती से लौटने के बाद थाना प्रभारी के द्वारा थाना हाजत से बाहर कर उसे छोड़ा गया. इसके बाद उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा कर इलाज कराया. वापस जब वो दुकान लौटा, तो देखा कि गल्ले से लगभग 15 सौ रुपए गायब हैं. अंदेशा है कि उसे थाना ले जाने वालों के द्वारा ही इसे निकाल लिया गया. पत्रकार राजीव ने जब घटना के संबंध में लिखित शिकायत चंदवा थाने को दी, तो वहां उसका आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया. फिर जब दोबारा थाना में शिकायत की कॉपी दी गयी, तो उसकी रिसिविंग नहीं दी गयी. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-police-caught-brother-in-law-and-sister-in-law-involved-in-the-business-of-brown-sugar-and-ganja-red-handed/">रांची:

ब्राउन शुगर और गांजा के कारोबार से जुड़े देवर भाभी को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा

मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे: एसपी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/anjan-sp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने चंदवा में पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल जांच का आदेश जारी किया है. अंजन ने कहा है कि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों को नहीं बक्शा जाएगा और पत्रकार को न्याय दिलाया जाएगा. उन्होंने इस घटना पर अफसोस जताया है.

निंदनीय घटना है: सुनील कुमार

अधिवक्ता सह पत्रकार सुनील कुमार ने कहा कि पत्रकार राजीव कुमार के साथ घटित घटना घोर निंदनीय है. जिले में पुलिस की करतूत शर्मसार करने वाली आए दिन घट रही है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मनिका के दो पत्रकारों संतोष प्रसाद व दीपू कुमार के साथ भी ऐसे ही घटना घटी थी. तत्कालीन थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने दीपू कुमार और संतोष कुमार के घरों में जबरन रात में घुसकर जाति सूचक गाली गलौज करते हुए उनकी जमकर पिटाई की थी और एक फर्जी केस दर्ज कर जेल भेज दिया था. अधिवक्ता कुमार ने दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल मुअत्तल करने और उन पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने पत्रकार राजीव को मुआवजा दिलाने की मांग भी की है. घटना की निंदा करने वालों में मनीष उपाध्याय, चंद्रप्रकाश सिंह, आशीष टैगोर, संजीत कुमार, पंकज प्रसाद, रूपेश कुमार व विवेक कुमार आदि का नाम शामिल हैं.

दोषी जवानों पर कार्रवाई हो: अयूब खान

प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असगर खान व मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता अयुब खान ने एक संयुक्त रूप से शुभम संदेश के पत्रकार राजीव कुमार के साथ पुलिस के जवानों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि पत्रकार राजीव कुमार अपनी आजीविका के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप चाय बेच रहे थे. उनके साथ जवानों के द्वारा किया गया व्यवहार अशोभनीय है. ऐसी घटनाओं से पुलिस पब्लिक के बीच बनी मित्रता टूटती है. उन्होंने जांचकर पत्रकार राजीव कुमार को न्याय दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fearless-criminals-are-creating-chaos-shops-close-as-soon-as-evening-falls/">हजारीबाग

: बेखौफ अपराधी मचा रहे तांडव, शाम ढलते ही बंद हो जाती हैं दुकानें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही