Search

 
 
 

चंदवा : मच्छर जनित बीमारी से बचाव के लिए चलाया जन जागरुकता अभियान

 
Chandwa : कामता पंचायत के कुजरी भुइंया टोला में स्वास्थ्य कर्मियों और पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने मच्छर से होने वाली बीमारियों को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. एमटीएस कृष्णकांत कुमार ने कहा कि आज कल लोग घरों में पानी भर लेते हैं, लेकिन उसके रख-रखाव पर ध्यान नहीं देते हैं. जागरुकता की कमी से ही जल जमाव से मच्छर से पनपने वाले बीमारियां बढ़ती है. जिस पर जन जागरुकता लाकर ही बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है. मच्छर से फैलने वाली बीमारियों से बचने का एक मात्र उपाय है कि मच्छर को पनपने ही न दें. एमपीडब्ल्यू सीताराम कुमार ने कहा कि कुछ मच्छर हैं जिसके काटने से बुखार व अन्य प्रकार की बीमारी होती है. यही बीमारी टायफाइड, डेंगू भी हो सकती है. इसलिए घर के आसपास पानी न जमने दें, पानी उबाल कर पीएं और घर के अगल बगल साफ-सफाई रखें. अभियान में एमटीएस कृष्णकांत कुमार, एमपीडब्ल्यू सीताराम कुमार, अमर कुमार, आंगनबाड़ी सेविका सुषमा वैद्य, स्वास्थ्य सहिया चमेली देवी शामिल थीं. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-boat-full-of-school-children-drowns-in-bagmati-river-15-rescued-others-missing-relief-work-underway/">मुजफ्फरपुर

: स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूबी, 20 का रेस्क्यू, अन्य लापता, राहत-बचाव कार्य जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही