Search

 
 
 

चंदवा : डेढ़टंगवा घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, खलासी गंभीर

 
ट्रक में लोड था लोहे का पाइप  Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र के लोहरदगा-चंदवा सड़क पर डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार की देर रात एक ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 42बीटी 7275 दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, वहीं खलासी गंभीर रूप से घायल है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी घंटों ट्रक के मलबे में फंसे रहा. ट्रक में लोहे का पाईप लोड था. लोहरदगा की ओर से चंदवा की ओर आने के दौरान डेढ़टंगवा घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गंभीर रूप से घायल खलासी का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया गया कि देर रात इस सड़क से गुजरने वाली गुप्ता बस के कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखा. तत्काल इसकी सूचना चंदवा थाना को दी. सूचना मिलने के बाद थानेदार बबलू कुमार क्रेन तथा गैस कटर की व्यवस्था करवाकर घटनास्थल पर पहुंचे. ट्रक के केबिन में फंसे चालक और खलासी को ट्रक के मलबे से बाहर निकाला गया. पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी कृष्णा कुमार यादव पिता-सीताराम यादव के रूप में हुई है. उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. इसे भी पढ़ें : बड़े">https://lagatar.in/elder-brother-stabbed-the-younger-one-so-much-that-the-whole-body-became-covered-the-reason-will-surprise-you/">बड़े

भाई ने छोटे को मारा इतना चाकू कि पूरा शरीर हो गया छलनी, वजह कर देगा हैरान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही