Search

 
 
 

बड़े भाई ने छोटे को मारा इतना चाकू कि पूरा शरीर हो गया छलनी, वजह कर देगा हैरान

 
Nawada : बिहार के नवादा में बड़े भाई ने चाकू से गोदकर छोटे भाई की हत्या कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां और भाई को भी जख्मी कर दिया. घटना पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के धमौल ओपी का है. मृतक की पहचान विभीषण शर्मा के रूप में हुई. वहीं आरोपी का नाम विपीन शर्मा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां विभीषण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं मां और सबसे छोटे भाई का इलाज चल रहा है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी विपीन शर्मा और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रवींद्र शर्मा के बड़े पुत्र विपिन शर्मा का अपने मंझले भाई विभीषण शर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसको लेकर सोए अवस्था में विपिन ने विभीषण पर चाकू से हमला कर दिया. विपीन ने चाकू से विभीषण के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में एक दर्जन से ज्यादा बार वार किया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

मां और भाईयों से हमेशा झगड़ा करता था आरोपी

परिवार के लोगों ने बताया कि बड़ा भाई विपिन हमेशा अपनी मां और भाईयों से झगड़ा करता था. वह अक्सर अपनी मां के साथ मारपीट करता था. विभीषण इसका विरोध करता था. इससे विपीन उससे खफा था और उसे जान से मारने की धमकी देता था. 20 दिन पूर्व भी विभीषण को किसी बात को लेकर विपिन ने दांत काटकर जख्मी कर दिया था. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/disaster-rains-in-bihar-12-children-died-due-to-drowning-in-the-river-in-separate-incidents-4-missing/">बिहार

में आफत की बारिश! अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबने से 12 बच्चों की मौत, 4 लापता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही