Search

 
 
 

बिहार में आफत की बारिश! अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबने से 12 बच्चों की मौत, 4 लापता

 
Bihar : बिहार के कई जिलों में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. जिसकी वजह से बिहार की अधिकतर नदियां उफनाई हुई है. नहरों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है. ऐसे में नदियों और नहरों में नहाने या पार करने के दौरान हादसे भी हो रहे हैं. कोसी-सीमांचल क्षेत्र में नदी में डूबने से 6 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. जबकि दो बच्चे अभी भी लापता है. जिनकी खोजबीन की जा रही है. इसके अलावा अररिया में तीन, पूर्णिया में दो और कटिहार में एक बच्चा नदी में डूबकर मर गया. वहीं सुपौल में एक बच्ची नदी में डूब गयी है, जिसे एनडीआरएफ की टीम खोज रही है. (पढ़ें, Breaking">https://lagatar.in/breaking-tpc-commander-santosh-bhuiyan-arrested-by-palamu-police/">Breaking

: TPC कमांडर संतोष भुइयां को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार)

अररिया और पूर्णिया में दो-दो बच्चों की मौत, एक लापता

अररिया के महलगांव ओपी के भूना मजगामा पंचायत में दो बच्चियों (8 वर्षीय साजिया और 6 वर्षीय निशा) की मौत डोभिया धार में नहाने के दौरान हो गयी. चीरह पंचायत के धनगामा गांव में भी डोढ़ी धार में एक बच्चा डूब गया. एनडीआरएफ की टीम उसकी खोजबीन कर रही है. पूर्णिया के भवानीपुर प्रखंड के बसमानपुर गांव में पोखर में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सत्यम कुमार (12) और राजा कुमार(8) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे खेत घूमने जा रहे थे. इसी दौरान वे पोखर में डूब गये.
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-sujit-sinhas-brother-arrested-from-chhattisgarh-police-reveal-many-secrets/">गैंगस्टर

सुजीत सिन्हा का भाई छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पलामू पुलिस ने उगलवाये कई राज

कटिहार में एक और सुपौल में एक बच्ची डूबी

कटिहार में बारसोई प्रखंड के सतुवा गांव में आठ वर्षीय बच्ची साबेरा खातुन की मौत महानंदा नदी में डूबने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, साबेरा शुक्रवार को महानंदा नदी में अपने दोस्तों के साथ नहाने चली गयी थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गयी. गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. वहीं सुपौल के लक्ष्मीनियां पंचायत के बरमोत्रा स्थित मिरचैया नदी में नहाने के दौरान 7 साल की बच्ची सिफा परवीन डूब गयी.
इसे भी पढ़ें : अग्निवीर">https://lagatar.in/if-agniveers-training-is-left-in-the-middle-then-the-army-will-recover-the-expenses-considering-making-rules/">अग्निवीर

की ट्रेनिंग बीच में ही छोड़ कर जायेंगे तो सेना वसूलेगी खर्च, हो रहा नियम बनाने पर विचार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही