Search

 
 
 

चंदवा : ग्रामीणों ने डीलर पर लगाया कम राशन देने का आरोप

 
  • धोती-साड़ी वितरण में 10 रुपये अधिक वसूली का भी लगाया आरोप
  • तीन माह में एक माह का राशन देने की शिकायत
Chandwa : कामता पंचायत के ग्रामीणों ने डीलर पर राशन कम देने और धोती-साड़ी वितरण में 10 रुपये अधिक राशि लेने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान से इसकी शिकायत की. अयुब ने ग्रामीणों की शिकायत सुनी. उन्होंने कहा कि डीलर की मनमानी नहीं चलेगी. अवैध वसूली की राशि वापस कराई जाएगी. साथ ही पंसस ने पूरे मामले से बीडीओ विजय कुमार को अवगत कराया. उन्होंने कहा है कि दस-दस रुपए राशनकार्डधारियों को वापस कराए जाएंगे. जांच की जाएगी, यदि राशन नहीं मिला है तो उन्हें दिलाया जाएगा. कार्डधारियों ने बताया कि राशन डीलर ने दो बार अंगूठा लेकर धोती-साड़ी दिया. इसके एवज में प्रत्येक कार्डधारी से बीस रुपए की जगह तीस-तीस रुपए वसूले गए. पंसस ने दस रुपए अधिक लेने को लेकर जब डीलर से बात कि तो डीलर ने बताया कि धोती-साड़ी में अलग से दस रुपए खर्च हो जाते हैं. दस रुपए खर्च के बारे में राशनकार्ड धारियों को बता दिया गया है, फिर भी किसी को एतराज है तो दस रुपये वापस कर दिया जाएगा. तीन माह में एक माह का राशन देने के सवाल पर डीलर ने कहा कि सिर्फ सितंबर माह का राशन का वितरण नहीं किया गया है. गुरुवार को उसका भी वितरण कर दिया जाएगा. ग्रामीणों की शिकायत पर शुभम संदेश संवाददाता ने जब सिद्धेश्वर गंझू से फोन पर जानकारी ली तो उसने बताया कि मेरे उपर लगाए गए आरोप गलत हैं. यह दुकान खुशबू स्वयं सहायता समूह के नाम पर है, मैं सहयोगी हूं. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-chances-of-rain-in-jharkhand-for-next-5-days/">Weather

Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही