Search

 
 
 

लातेहार: पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुई चंदवा की संगीता

 
Latehar: दिल्‍ली में सोमवार को आयोजित एकदिवसीय पंचायत से पार्लियामेंट 2.0 कार्यक्रम में चंदवा प्रखंड की चंदवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया संगीता लकड़ा ने भाग लिया. राष्‍ट्रीय महिला आयोग, लोकसभा सचिवालय और आदिवासी मामलों के मंत्रालय ने संंविधान सदन के केंद्रीय हॉल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया. उदघाटन लोकसभा अध्‍यक्ष ओम प्रकाश बिड़ला ने किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित अनुसूचित जनजातियों की महिला प्रतिनिधियों को सशक्त बनाना तथा प्रभावी नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए उन्हें संवैधानिक प्रावधानों, संसदीय प्रक्रियाओं और शासनव्यवस्था के बारे में गहन जानकारी देना है. उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यशाला के साथ कई सत्र होंगे.  प्रतिभागियों को नए संसद भवन, संविधान सदन, प्रधानमंत्री संग्रहालय और राष्ट्रपति भवन ले जाया जाएगा. उन्हें भारत की विधायी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं के कामकाज की गहन जानकारी प्राप्त करायी जायेगी. इस कार्यक्रम में 22 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की अनुसूचित जनजातियों की 502 निर्वाचित महिला प्रतिनिधि शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित संवैधानिक प्रावधान, जिसमें 73वें संशोधन – पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा अधिनियम) पर विशेष रूप से बल दिया गया. पंचायत से संसद 2024 के क्रम में यह दूसरा कार्यक्रम पंचायत से पार्लियामेंट 2.0 है.  इसका उद्देश्य  प्रगति को आगे बढ़ाना तथा विशेष रूप से ग्रामीण और जनजातीय समुदायों की महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को और सशक्त करना था. इसे भी पढ़ें – मंईयां">https://lagatar.in/maiyaan-yojana-cm-transferred-415-crores-to-the-accounts-of-56-lakh-women/">मंईयां

योजना : सीएम ने 56 लाख महिलाओं के खातों में 415 करोड़ की राशि ट्रांसफर की, पहली बार हर खाते में 2500
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही