Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : पीडीएस डीलर पर महिला ने लगाया राशन नहीं देने का आरोप

Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के पंचायत चंदवा पूर्वी देवी मंडप की रहनेवाली महिला ने राशन डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया है. महिला बिमला देवी का कहना है कि जब भी दुकान पर राशन लेने जाती हूं, दुकानदार कहता है कि मशीन फिंगर प्रिंट नहीं ले रहा है, ऐसे में राशन नहीं दे सकते हैं. ऐसे ही करके चार-पांच महीने से राशन नहीं देकर वापस लौटा दिया जा रहा है. राशन के नहीं मिलने से परिवार चलाने में काफी परेशानी हो रही है. मेरी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर पीडीएस डीलर ने कहा कि उस महिला का अंगूठा मशीन नहीं ले पा रहा है. जब तक अंगूठा नहीं लेगा, राशन नहीं दे पाएंगे. अधिकारी भी हड़ताल पर हैं, महिला की शिकायत को दूर कराने में देरी हो रही है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-modeling-company-operator-accused-of-love-jihad-police-engaged-in-investigation/">रांची:

मॉडलिंग कंपनी के संचालक पर मॉडल ने लगाया लव जिहाद का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही