Ranchi News : रांची से सासाराम जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. तकनीकी कारणों के चलते रेलवे ने 9 सितंबर को रांची-सासाराम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18635) के समय में बदलाव किया है. यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय से साढ़े पांच घंटे की देरी से रवाना होगी.
रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन का रांची से खुलने का नियमित समय शाम 5:00 बजे (17:00 बजे) है. समय सारणी में किए गए इस बदलाव के बाद, अब यह ट्रेन रात 10:30 बजे (22:30 बजे) रांची रेलवे स्टेशन से सासाराम के लिए रवाना होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच कर लें.

