Search

 
 
 

मौसम में बदलाव से आज मिल सकती है गर्मी से राहत, हल्की बारिश के भी आसार

 

Ranchi : मौसम में बदलाव होने से शुक्रवार को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक दिन की शुरुआत ही गर्मी के बाद आसमान में बादल छाएंगे. इस दौरान गरज और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं. इस बदलाव से राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों के तापमान में तीन से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है. केवल कोडरमा, जमशेदपुर, हजारीबाग और पलामू का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर हो सकता है. पलामू को छोड़कर शेष सभी प्रमंडलों में मौसम बदलाव के कारण तापमान में कमी आएगी

विभिन्न शहरों में गुरुवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से. में)
  • रांची 37.0 24.0
  • बोकारो 38.0 26.0
  • पलामू 42.0 25.0
  • दुमका 37.0 26.0
  • जमशेदपुर 40.0 26.0
  • देवघर 37.0 25.0
  • गिरिडीह 38.0 25.0
  • धनबाद 38.0 25.0
  • हजारीबाग 40.0 24.0
  • रामगढ़ 38.0 24.0
  • कोडरमा 40.0 25.0
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही