Patna News: राज्य सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव किया है. इस योजा के तहत मिलने वाले शिक्षा ऋण की अधितम सीमा में संसोधन किया है. नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को अब चाल लाख की जगह दो लाख रुपये तक एजुकेशन ऋण मिलेगा.
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिहार सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को अगले पांच वर्षों तक यानी 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया है. योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि पैसे की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो.
इसे भी पढ़ें:
उच्च शिक्षा के लिए जिन बच्चों को पैसे की जरूरत है, वो इस योजना का लाभ ले सकते हैं, उन्हें अधिकत दो लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है. इसके लिए उन्हें बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके अलावा पैसे की जरूरत है तो पीएम-विद्यालक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा.
उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी जरूरत के अनुसार वित्तीय विकल्प चुनने में सुविधा मिलेगी. खासकर महंगे पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों को दो अलग-अलग व्यवस्थाओं के जरिे अपनी शिक्षा और अन्य जरूरतें पूरी करने का विकल्प मिलेगा.
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट योजना के लाभार्थी छात्र यदि समय पर ऋण चुकाते हैं तो वैसे विद्यार्थियों को 30 से 40 प्रतिशत ब्याज प्रोत्साहन का लाभ भी दिया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

