Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी, एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़

जिले में घरेलू गैस सिलेंडर लेने को लेकर बुधवार को गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े नजर आए.
Advertisement
Advertisement

Giridih: जिले में घरेलू गैस सिलेंडर लेने को लेकर बुधवार को गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़े नजर  आए.

 

कई जगहों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.स्थानीय लोगों का कहना है कि युद्ध जैसी स्थिति के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की चर्चा है.इसी आशंका के चलते लोग जल्द से जल्द गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन लगने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें कई घंटे इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि जैसे ही नया स्टॉक पहुंचेगा, उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करा दी जाएगी. फिलहाल गैस लेने के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है.

 

ईरान व इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में तेल व एपीजी संकट गहराने की बात सामने आयी है. इसी बीच भारत में भी गैस महंगे हो गए हैं. हालांकि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है, इसके बावजूद लोगों को गैस नहीं मिल पा रहे हैं.

 

गैस की कालाबाजारी को लेकर भी सरकार हिदायत दे रही है. वहीं गैस एजेंसियों के बाहर लोग सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े दिखाई दे रहे हैं. फिर भी गैस सिलेंडर लिए बिना ही उन्हें लौटना पड़ रहा है. झारखंड से भी अमूमन ऐसी ही तस्वीर सामने आ रही. बता दें कि झारखंड में घरेलू गैस सिलेंडर 60 रूपये जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 115 रूपये महंगा हो गया है.
  

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही