Search

 
 
 

बालू के अवैध खनन के आरोप में अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज सहित 7 के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बालू के अवैध खनन और व्यापार के आरोप में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज सहित सात के ख़िलाफ आरोप पत्र (prosecution report) दायर किया है.
 

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बालू के अवैध खनन और व्यापार के आरोप में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज सहित सात के ख़िलाफ आरोप पत्र (prosecution report) दायर किया है. ईडी ने अंकित राज के सहयोगी मनोज कुमार अग्रवाल,पंचम कुमार, संजीव कुमार, मनोज प्रसाद दांगी और बिंदेश्वर कुमार दांगी को भी आरोपित किया है. 


ईडी ने 2024 में अंबा प्रसाद के पारिवारिक सदस्यों के ख़िलाफ रंगदारी, प्रतिबंधित संगठन चलाने, जमीन कब्जा करने और बालू के अवैध कारोबार के आरोप मे इसीआइआर दर्ज की थी. ईडी ने पहले चरण में बालू के अवैध कारोबार के मामले की जांच पूरी करने के बाद 21 अगस्त को अंकित राज सहित सात के ख़िलाफ पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आरोप पत्र दायर किया. 


इसमें अंकित राज के बालू के अवैध कारोबार के सरगना के रूप में चिह्नित किया गया है. जबकि शेष छह को उसके सहयोगी के रूप में आरोपित किया गया है. इडी ने पिछले ही दिनों जांच के बाद बालू के अवैध धंधे से हुई कमाई से अर्जित 3.02 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. 


ईडी ने मामले की जांच के दौरान की गयी छापेमारी में अंकित राज के ठिकानों से 36 बैंक खातों से संबंधित ब्योरा जब्त किया था. बालू के अवैध खनन की जांच के दौरान पाया गया कि अंकित राज का माइनिंग लाइसेंस 2019 में समाप्त हो गया था. 


इसके बावजूद वह दामोदर सहित अन्य नदियों से बालू के अवैध खनन और व्यापार का काम जारी रखा. इस कारोबार को अंजाम देने के लिए उनसे एक सशक्त नेटवर्क बना रखा है. मामले की जांच के दौरान इस बात की भी जानकारी मिली कि अंकित राज के इस अवैध धंधे के फलने-फूलने के लिए तत्कालीन मंत्री योगेंद्र साह के पारिवारिक सदस्यों के राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल किया जाता रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही