Search

 
 
 

Jharkhand Weather: 27 तक होती रहेगी बारिश, 2-3 डिग्री सेल्सियस पारा भी लुढ़केगा

Ranchi: झारखंड में 27 अगस्त कर बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे की गिरावट हो सकती है.
 

Ranchi: झारखंड में 27 अगस्त कर बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे की गिरावट हो सकती है. यह गिरावट दो से तीन डिग्री सेल्सियस हो सकती है. 23 से 27 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है.


वर्षा का पूर्वानुमान


22-28 अगस्त: इस सप्ताह झारखंड में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी, जबकि कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हो सकती है.


29 अगस्त-4 सितंबर: इसके अगले सप्ताह सामान्य वर्षापात की उम्मीद है. वर्षा की मात्रा सामान्य के आसपास रहने की संभावना है.


तापमान का पूर्वानुमान


22-28 अगस्त: इस सप्ताह झारखंड का उच्चतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की उम्मीद है. राज्य का अधिकतम पारा 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.


29 अगस्त-4 सितंबर: इसके अगले सप्ताह राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे या सामान्य रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

 

न्यूनतम तापमान


22-28 अगस्त: न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है, जो 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.


29 अगस्त-4 सितंबर: इसके अगले सप्ताह भी न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है, जो 21 से 26 सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही