Ranchi: चैरिटेबल चार्म्स ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस अवसर पर संस्था ने ध्वजारोहण किया और बच्चों को खाद्य पैकेट्स और स्टेशनरी के सामान बांटे. संस्था के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी मेहनत की और इसे सफल बनाया. संस्था की चेयरपर्सन डॉ. ख्याति मुंजाल ने स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारी आज़ादी हमारे देश की अमूल्य धरोहर है. बच्चों में हमारा भविष्य समाहित है. हमें उन्हें स्वाधीनता और समर्पण का महत्व समझाना चाहिए. इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं. जल्द ही हम एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जो इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा.
ओलंपिक : विनेश फोगाट की अपील CAS ने खारिज की, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल [wpse_comments_template]
समाज की भलाई के लिए ऐसे आयोजन आवश्यकः रूपम
पब्लिक रिलेशन चेयरपर्सन रूपम झा ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त की. कहा कि समाज की भलाई के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं. सचिव मौमिता चौधरी ने भी कार्यक्रम की सराहना की. बताया कि संस्था का उद्देश्य हमेशा जरूरतमंद बच्चों का मदद करना है. प्रभा सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर संतोष व्यक्त किया. श्वेता अदुकिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं. इस अवसर पर पिंकी, अजय और आंगनबाड़ी की कुछ महिलाएं भी उपस्थित थीं. पिंकी और अजय का भी कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस प्रकार, चैरिटेबल चार्म्स ने स्वतंत्रता दिवस को खास बनाते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायी. इसे भी पढ़ें - पेरिस">https://lagatar.in/paris-olympics-vinesh-phogats-appeal-rejected-by-cas-she-will-not-get-silver-medal/">पेरिसओलंपिक : विनेश फोगाट की अपील CAS ने खारिज की, नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल [wpse_comments_template]
Leave a Comment