Search

 
 
 

Bokaro News: चास सीओ ने कराई FIR, कार्यालय में धक्का-मुक्की का आरोप

Bokaro News: अंचलाधिकारी ने आवेदन में बताया है कि आरोपियों ने कार्यालय में चल रहे सरकारी कार्य, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, में भी बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया.
 
सीओ कार्यालय में धक्का-मुक्की का सीसीटीवी फुटेज

Bokaro News: चास अंचल कार्यालय में 5 अक्टूबर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के जबरन घुसने, अंचलाधिकारी से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में अंचलाधिकारी सेवाराम साहू के आवेदन पर चास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

आवेदन के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति अंचलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में घुस आए और उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दी. रोकने पर अंचलाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया. आरोप है कि कार्यालय में तैनात गृह रक्षकों के साथ भी बदसलूकी की गई और कार्यालय कक्ष का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

अंचलाधिकारी ने आवेदन में बताया है कि आरोपियों ने कार्यालय में चल रहे सरकारी कार्य, जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, में भी बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया.

 

मामले में चास थाना में कांड संख्या 127/26, दिनांक 05.10.2026 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में BNS की धारा 126(2), 115(2), 132 और 329(5) के तहत कार्रवाई की गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही