Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : राजपुर में 2.18 क्विंटल डोडा और ढाई किलो अफीम बरामद

Chatra : चतरा के राजपुर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है. प्रखंड के बनियाबांध में 2.18 क्विंटल डोडा और ढाई किलो अफीम बरामद किया गया. यह मादक पदार्थ बनियाबांध के स्व दाहो यादव के पुत्र मुंशी यादव, स्व. ननका यादव के पुत्र पुनाई यादव और बृक्ष यादव के घर से बरामद किया गया. आरोपी उसे जल्द खपाने की फिराक में थे. इस बारे में एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश पर चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापsमारी दल का गठन कर यह कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें :मूलवासी">https://lagatar.in/moolvasi-sadan-morcha-supports-jharkhand-bandh/">मूलवासी

सदान मोर्चा ने झारखंड बंद का किया समर्थन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dddd-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

इस संबंध में राजपुर थाना कांड सं- 40/2023 दर्ज किया गया है. मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में राजपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपनाराण सिंह, सहायक अवर निरीक्षक शिव प्रसाद और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :विकास">https://lagatar.in/a-village-in-ichak-of-hazaribagh-is-far-away-from-development-no-road-no-electricity-thirst-is-quenched-by-chuan/">विकास

से कोसों दूर है हजारीबाग के इचाक का एक गांव, न सड़क, न बिजली, चुआं से बुझती है प्यास  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही