Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : कोल वाहन से दंपती की मौत के बाद धरना- प्रदर्शन, ट्रांसपोर्टिंग ठप

Tandwa (Chatra) : टंडवा में मंगलवार की रात कोल वाहन की चपेट में आए बड़गांव निवासी राजकुमार उरांव और उनकी पत्नी की मौत के बाद आंदोलनकारियों ने मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को ट्रांसपोर्टिंग बंद रखा. इस दौरान असनातरी से लेकर ब्लॉक तक लगभग पांच किलोमीटर तक सड़क पर कोयला लदे हाइवा की लंबी लाइन लगी रही. मृतक के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता समेत अन्य मांगों के लेकर ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दी गई. इसमें तिलेश्वर साव, सुभान अंसारी, प्रमुख पति अरुण उरांव, मोहन उरांव, उपेंद्र पांडे और रामू मिंज के नेतृत्व में बसरिया में कोल वाहन के परिचालन को ठप करा दिया गया. इसे भी पढ़ें :स्ट्राइक">https://lagatar.in/case-of-death-of-28-patients-due-to-strike-high-court-expressed-displeasure-due-to-non-receipt-of-proposal-of-inquiry-committee/">स्ट्राइक

से 28 मरीजों की मौत मामला: जांच कमेटी का प्रपोजल नहीं मिलने से हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-2.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

25-25 लाख रूपए आर्थिक सहायता की मांग

वहीं मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया. इस धरना-प्रदर्शन में सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, मनोज चंद्रा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल थे. बताया गया कि मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य सुभाष यादव, मुखिया विश्वजीत उरांव, उप प्रमुख जीतेंद्र सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, राजमणि सिंह, मंजूर आलम, शशि चौरसिया, गोविंद तिवारी, पूर्व प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया महेश मुंडा, विकास पांडे, मोहन उरांव, सुरेश महतो, नारायण महतो समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-twenty-years-imprisonment-for-the-accused-of-misbehavior-with-a-minor/">धनबाद

: नाबालिग से दुराचार के आरोपी को बीस वर्ष कैद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही