Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : बीजेपी नेता पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

Advertisement
Advertisement
Chatra :  बीजेपी नेता पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. यह हमला सदर थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला में हुआ है. शनिवार की सुबह बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार चौबे पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया. जिससे उनकी स्थिति काफी गंभीर है. प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से उन्हें रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है. हमले के पीछे जमीन माफिया का हाथ बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गयी है.

पहले से घात लगाकर बैठे थे अपराधी

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता मॉर्निंग वॉक से वापस आ रहे थे. इसी दौरान नगवां मोड़ के आगे एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए हुए अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया. लाठी डंडा से उनकी पिटाई शुरू कर दी. जिससे वह जख्मी होकर गिर गये. रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घरों से बाहर निकले, तो अपराधी भाग निकले. वहां के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी और जख्मी शिव कुमार चौबे को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स के लिए रेफर कर दिया है. बीजेपी नेता के सिर और पेट में  गंभीर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें –  यह">https://lagatar.in/what-kind-of-mentality-is-this-sp-leader-abu-azmi-said-dont-stay-alone-in-the-house-with-your-daughter-the-devil-can-ride-at-any-time/">यह

कैसी मानसिकता, सपा नेता अबू आजमी ने कहा, बेटी संग घर में अकेले मत रहो, शैतान कभी भी सवार हो सकता है   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही