Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : डीएमएफटी की बैठक में डीसी ने की कई योजनाओं की समीक्षा

Advertisement
Advertisement
Chatra : चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में डीएमएफटी अंतर्गत सभी प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन एजेंसी से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई. इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मॉडल चाइल्ड वार्ड का निर्माण व शुद्ध पेयजल के लिए वाटर फिल्टर लगाने की चर्चा हुई. वहीं शिक्षण संस्थानों में आवयश्क उपकरणों का अधिष्ठापन व खेल मैदानों के विकास पर भी वार्ता हुई. बैठक में खेल शिक्षण सामग्री की उपलब्धता, भिंड मोहल्ला स्थित आवासीय विद्यालय की मरम्मत समेत अन्य संबंधित योजनाओं के संचालन की भी समीक्षा की गई. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/used-to-carry-out-theft-incidents-in-six-police-station-areas-of-ranchi-5-arrested/">रांची

के छह थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को देते थे अंजाम, 5 गिरफ्तार

15 जुलाई तक योजनाओं को पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उन योजनाओं को 15 जुलाई तक पूरा करना है. जिन योजनाओं की निविदा प्रक्रिया अपूर्ण है, उनकी निविदा प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण कर कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, कार्य कर रहे सभी एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-minister-of-state-annapurna-tweeted-to-the-railway-minister-get-the-harassment-case-investigated/">धनबाद

: केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा ने रेल मंत्री को किया ट्वीट- प्रताड़ना मामले की जांच कराएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही