Search

 
 
 

चतरा : मुठभेड़ में शहीद जवानों को डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि

 
Chatra: जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैरियो जंगल में टीपीसी उग्रवादी और पुलिस के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में जवान सिकेन्द्र सिंह और सुकन राम शहीद हो गए थे. गुरुवार को डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी अभियान समेत कई अधिकारी चतरा पहुंचे. जिसके बाद डीजीपी समेत सभी अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/there-is-a-huge-shortage-of-third-and-fourth-grade-employees-in-the-universities-of-jharkhand/">झारखंड

के विश्वविद्यालयों में थर्ड और फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों की भारी कमी

डीजीपी ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

डीजीपी ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि सौंपने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया. इस दौरान डीजीपी अजय कुमार सिंह ने नक्सलियों को चेताते हुए कहा कि नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे दो जाबांज जवान शहीद हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा. पुलिस की टीम के द्वारा इलाके की घेराबंदी कर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक-एक करके नक्सलियों से बदला लिया जाएगा.

टीपीसी के सबजोनल कमांडर हरेंद्र गंझु दस्ते से हुई थी मुठभेड़

बैरियों-गम्हारतरी जंगल में पहले से घात लगाए बैठे टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर हरेंद्र गंझु के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी. घटना में दो जवान मौके पर शहीद हो गये थे. साथ ही तीन अन्य जवान घायल हो गए थे. जिसमें एक जवान की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था. वहीं दो अन्य जवानों का सदर अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -शादी">https://lagatar.in/esha-deol-will-separate-from-husband-bharat-after-11-years-of-marriage/">शादी

के 11 साल बाद पति भरत से अलग होंगी ईशा देओल, दोनों बेटियों को लेकर लिया बड़ा फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही