Search

 
 
 

चतरा : गैस की कालाबाजारी पर डीएसओ  सख्त, दिए एजेंसियों के जांच के आदेश

जिले के संचालित गैस एजेंसियों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है. उपभोक्ताओं की शिकायतों और मीडिया में खबर सामने आने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.
 

Suryakant Kamal

 

Chatra : जिले के संचालित गैस एजेंसियों पर लगे गंभीर आरोपों के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है. उपभोक्ताओं की शिकायतों और मीडिया में खबर सामने आने के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.

 

डीएसओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच की जाए. साथ ही उन्होंने आम उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि यदि कहीं भी गैस वितरण में गड़बड़ी या कालाबाजारी की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. नीतू सिंह ने कहा कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन यदि कहीं भी अनियमितता या कालाबाजारी पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला पूर्ति पदाधिकारी ने कहा है कि सिलेंडर डिलीवरी में गड़बड़ी की शिकायतों की लगातार जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी.
  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही