Search

 
 
 

चतरा : पुलिस को देख भागे माओवादी, बम बनाने का सामान बरामद

 
Chatra : सप्ताह भर के अंदर दूसरी बार पुलिस और भाकपा माओवादियाें के बीच आमना- सामना हुआ है. पहली मुठभेड़ की घटना बीते 27 जुलाई को हुई थी. बुधवार को कुंदा थाना क्षेत्र के हारूल जंगल में भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मनोहर का दस्ता पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ. सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव व बम बनाने का सामान और नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गये. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

27 जुलाई को भी हुई थी मुठभेड़

बीते 27 जुलाई को भी राजपुर थाना क्षेत्र के बीरलूट्टूदाग जंगल में मुठभेड़ हुई थी. यह क्षेत्र झारखंड व बिहार की सीमा पर है. जंगल में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पर चतरा पुलिस एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में सीआरपीएफ 190 बटालियन के साथ देर शाम जंगल में सर्च अभियान शुरू किया. इस दौरान जंगल में जमे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के विरूद्ध फायरिंग की. लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद अंधेरा का लाभ उठाकर नक्सली भाग गए थे. इसे भी पढ़ें-15">https://lagatar.in/ts-bashyam-arrested-accused-of-cheating-more-than-15-crores-cbi-presented-in-court/">15

करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोपी टीएस बश्याम अरेस्ट, CBI ने कोर्ट में किया पेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही