Search

 
 
 

चतरा : TPC के नाम पर निर्माण स्थलों पर फायरिंग व मारपीट, काम ठप

जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. रंगदारी और लेवी की मांग को लेकर दो अलग-अलग निर्माण स्थलों को निशाना बनाया गया है. इस दौरान अपराधियों ने न सिर्फ फायरिंग की, बल्कि मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल व्याप्त है.
 

Chatra :  जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया है. रंगदारी और लेवी की मांग को लेकर दो अलग-अलग निर्माण स्थलों को निशाना बनाया गया है. इस दौरान अपराधियों ने न सिर्फ फायरिंग की, बल्कि मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल व्याप्त है.

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात पांच की संख्या में आए नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने दो वारदातों को अंजाम दिया. सबसे पहले अपराधियों ने खधैया स्थित कबरा पुल के पास धावा बोला. यहां दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग की गई और मजदूरों के साथ मारपीट की.

 

अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़ी पोकलेन मशीन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. पुल निर्माण स्थल पर तांडव मचाने के बाद अपराधी पास के ही गरवईया टोला पहुंचे, जहां जल मीनार का निर्माण कार्य चल रहा था. खुद को प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी से जुड़ा बताने वाले अपराधियों ने साइट पर दो राउंड फायरिंग की और वहां से भाग निकले. 

 

भागने से पहले अपराधियों ने मजदूरों और ठेकेदार को चेतावनी दी कि बिना कौशल जी से बात किए और लेवी का निपटारा किए काम दोबारा शुरू न किया जाए. अपराधियों ने संपर्क के लिए तीन मोबाइल नंबर भी जारी दिए हैं.

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मजदूरों से पूछताछ कर स्थिति का जायजा लिया.

 

https://lagatar.in/ias-officer-vinay-chaubeys-actions-in-financial-transactions-have-left-investigating-agencies-perplexed#google_vignette

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही