Search

 
 
 

निकाय चुनाव : आज नामांकन का अंतिम दिन , महापौर पद पर अब तक 10 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. आज (4 फरवरी) नामांकन का अंतिम दिन है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज सबसे ज्यादा संख्या में उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे.
 

Ranchi :   नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. आज (4 फरवरी) नामांकन का अंतिम दिन है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज सबसे ज्यादा संख्या में उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

 

इससे पहले मंगलवार को रांची समाहरणालय और बुंडू अनुमंडल कार्यालय में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया. रांची से महापौर पद के लिए अब तक 10 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है. इनमें रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो और प्रवीण कच्छप शामिल हैं.

 

वहीं रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डों से कुल 197 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनमें 118 महिलाएं शामिल हैं. इससे साफ है कि इस बार निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी मजबूत है. 

 

वार्डवार आंकड़ों पर नजर डालें तो वार्ड संख्या 34 से सबसे अधिक 16 पर्चे भरे गए हैं. जबकि वार्ड संख्या 14 से एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया है. इधर बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 25 उम्मीदवार ने पर्चा भरा है, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही