Search

चतरा : बाइक चोर गिरोह के चार चोरों को पुलिस ने पकड़ा, कई सामान भी बरामद

Chatra: चतरा में सक्रिय चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित राजपुर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरोह का खुलासा किया है. टीम ने राजपुर थाना क्षेत्र के जमरी पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है. चोरी में उपयोग की गयी विभिन्न कंपनियों के दो मोटरसाइकिल, इंटेक्स कंपनी की एलसीडी टीवी, इप्सन सी 380 कंपनी का प्रिंटर और लोहे के कटर,प्लास समेत अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार हुए चोर राजपुर और गिद्धौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें - NOC">https://lagatar.in/nocs-locha-one-thousand-crore-water-supply-scheme-hangs-in-balance/">NOC

का लोचा : एक हजार करोड़ की जलापूर्ति योजना लटकी है अधर में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp