Search

चतरा: नकली शराब की अवैध फैक्ट्री से 10 लाख का शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Chatra: दस लाख रूपया के नकली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी. वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के सालवत गांव स्थित जगलाल गंझू घर टीम ने छापेमारी की. जिसमें लगभग 10 लाख रुपये की नकली शराब बरामद हुई है. यहां से बिहार के विभिन्न जिलों में शराब की आपूर्ति की जाती थी. पुलिस ने मौके से राजपुर थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार और जगलाल गंझू को गिरफ्तार किया है. अवैध शराब फैक्ट्री का संचालक राजपुर गांव निवासी धर्मेंद्र दांगी मौके से फरार होने में सफल रहा. इसे भी पढ़ें - मधुबनी">https://lagatar.in/madhubani-laborers-son-won-rs-1-crore-in-dream-11-congratulations-poured-in/">मधुबनी

: मजदूर के बेटे ने ड्रीम 11 में जीते 1 करोड़ रुपये, बधाईयों का लगा तांता

अवैध रूप से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री मिली

वशिष्ठनगर जोरी थाना पुलिस ने सालवत गांव स्थित जगलाल गंझू के घर पर छापा मारा. इस दौरान घर में अवैध रूप से नकली शराब बनाने की फैक्ट्री मिली. पुलिस ने यहां से रॉयल स्टैग कंपनी की 375 एमएल की 24 बोतल नकली शराब, मैकडॉवेल कंपनी की 375एमएल की 24 बोतल, इंपीरियल ब्लू कंपनी की 375 एमएल की 120 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व बी-सात कंपनी की 375एमएल की 48 बोतल, विभिन्न अंग्रेजी शराब कंपनियों के 25 सौ से अधिक ढक्कन, रॉयल चैलेंज कंपनी के 250 रैपर व स्टीकर, स्टर्लिंग रिजर्व बी-सात कंपनी के 750 रैपर व स्टीकर, रॉयल स्टैग कंपनी के एक हजार रैपर व स्टीकर, 21 जार में बंद अर्धनिर्मित नकली 630 लीटर नकली जहरीली शराब, शराब स्टॉक के लिए रखे 30 ब्लू रंग के खाली जार, 38 अलग-अलग प्लास्टिक बोरों में बंद विभिन्न आकार का 1900 शराब के खाली बोतल व 700 ग्राम केमिकल युक्त पदार्थ बरामद की. इसे भी पढ़ें -एयर">https://lagatar.in/uproar-again-in-air-india-flight-passenger-assaulted-crew-member-aircraft-returned-to-delhi/">एयर

इंडिया की फ्लाइट में फिर बवाल, यात्री ने क्रू मेंबर के साथ मारपीट की, दिल्ली वापस लौटा विमान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp