Search

 
 
 

मधुबनी : मजदूर के बेटे ने ड्रीम 11 में जीते 1 करोड़ रुपये, बधाईयों का लगा तांता

 
Madhubani : मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के साहरघाट निवासी कुशेश्वर सहनी का बेटा राजू सहनी रातों रात करोड़पति बना गया हैं. दरअसल राजू हमेशा ड्रीम 11 में गेम पर पैसा लगाया करता था. इस बार भी उसने मैच में पैसा लगाया था और जीतने पर उसने सबसे पहले अपने दोस्त को बताया. उसके बाद उसने घरवालों को भी इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद ये खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी. बता दें कि राजू ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बन गया है.  इसके साथ ही ड्रीम 11 में 1 करोड़ की राशि जितने वाला वह तीसरा शख्स बन गया है. जीत के बाद उसके भाइयों ने करोड़पति बनने पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. साथ ही उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. राजू सहनी ने बताया कि जीते हुए 1 करोड़ में से टैक्स की राशि काटकर बचे हुए 70 लाख रुपए उसके खाते में आ गए हैं. इसे भी पढ़ें:  मजदूर">https://lagatar.in/seminar-on-labor-day-discussion-will-be-held-on-journalist-protection-act/">मजदूर

दिवस पर सेमिनार, पत्रकार सुरक्षा कानून पर होगी चर्चा

क्या है ड्रीम  11 ?

कई लोग अपने जीवन में करोड़पति बनने का सपना देखते हैं, कई लोग अपने इस सपने को ड्रीम 11 के द्वारा पूरा कर रहे हैं.  ड्रीम 11 एक Fantasy Sport Related Website है, जहां ड्रीम इलेवन ऐप के द्वारा आपको लाइव चल रहे क्रिकेट, फुटबॉल, बेसबॉल, कबड्डी के कांटेस्ट में आप ऑनलाइन सट्टे लगाकर ग्रैंड लीग और स्मॉल लीग खेल सकते हैं, ड्रीम 11 के जरिये बिहार के तीन लोग अब तक करोड़पति बन गये हैं. आपको बता दें कि मधुबनी जिले के अशोक ठाकुर ने 25 सितंबर 2022 को आईपीएल के मैच में और साहरघाट के ही दूसरे युवक सानू कुमार ने 3 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में ड्रीम इलेवन टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीता था. इसके साथ ही बीते 7 महीने में जिले में 3 लोगों ने 1 करोड़ की राशि जीती है. इसे भी पढ़ें: बाबूलाल">https://lagatar.in/daltonganj-court-acquitted-babulal-marandi-know-what-is-the-matter/">बाबूलाल

मरांडी को डाल्टनगंज कोर्ट ने किया बरी, जानें क्या है मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही