Chatra News: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई. इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने का निर्देश. इसके साथ सघन अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया.
जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर तक 26 वाहन जब्त किए गए और 18 प्राथमिकी दर्ज की गईं. कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 79 वाहनों से 34.15 लाख रुपए से अधिक की राशि वसूली गई. वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में सितंबर तक 124 वाहन जब्त किया गया. साथ ही 52 प्राथमिकी दर्ज की गई. 142 वाहनों से 25.58 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया था.
इसे भी पढ़ें -
अधिकारियों ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को नए नियम अधिसूचित होने के बाद अवैध परिवहन में पकड़े गए वाहनों के मामलों में सक्षम पदाधिकारी की स्वीकृति के बाद कंपाउंडिंग का प्रावधान है. इसके तहत दंड राशि वसूली जा रही है.
बैठक में सीसीएल के खनिज परिवहन वाहनों में VTD (GPS) का पंजीकरण शून्य मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. सभी वाहनों में AIS-140 प्रमाणित VTD लगाने और VTS पोर्टल पर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया. बिना VTD या तिरपाल के कोयला परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने को कहा गया.
सीसीएल को Entry-Exit Point, Loading-Unloading Point, Weighbridge और Railway Siding पर CCTV लगाने का निर्देश दिया गया.CISF ने बताया कि कार्रवाई में अब तक करीब 2 हजार टन कोयला, 5 हाईवा समेत अन्य वाहन व उपकरण जब्त किए गए हैं.
उपायुक्त ने Rat Hole Mining पर निगरानी और मॉनसून के बाद चिन्हित अवैध खनन मुहानों की डोजरिंग कराने का निर्देश दिया. बिना CTE/CTO संचालित क्रशर, खनन पट्टों और ईंट-भट्ठों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

