Search

 
 
 

Chatra News : काम में गड़बड़ी के आरोपी लिपिक पर कार्रवाई, वेतन पर भी लगी रोक

चतरा जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने लिपिक सह भंडारपाल विकांत नायक के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है. विकांत नायक जिला संयुक्त औषधालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है.
 
चतरा जिले की खबरें
  • लिपिक पर अनुपस्थित रहकर हाजिरी बनाने, अभिलेखों में गड़बड़ी समेत कई गंभीर आरोप
  • जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने विभाग को भेजी रिपोर्ट

Chatra : चतरा जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने लिपिक सह भंडारपाल विकांत नायक के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है. विकांत नायक जिला संयुक्त औषधालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है. उसके जुलाई माह के वेतन की निकासी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. यह कार्रवाई कार्यालय आदेश संख्या-257 (30 जुलाई 2026) के तहत की गई है.

 


जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्याम नंदन तिवारी ने बताया कि कार्यालय में अनुशासनहीनता, प्रशासनिक अनियमितता व सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रथम दृष्टया सामने आए तथ्यों को गंभीर मानते हुए लापरवाह लिपिक का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है. मामले से झारखंड के आयुष निदेशक को अवगत करा दिया गया है. उनके निर्देश के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी.


 जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि लिपिक सह भंडारपाल विकांत नायक बिना अनुमति के कार्यालय कार्यों में लगातार मनमानी करते थे. उसने कार्यालय अभिलेखों व उपस्थिति पंजी में भी अनियमितता बरती है. उसल पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना व कार्यालय से अनुपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति दर्ज करने का आरोप है.


इतना ही नहीं कार्यालय आदेश के अनुसार लिपिक पर महिला कर्मियों के लिए निर्धारित सुविधाओं व कार्य व्यवस्था में हस्तक्षेप, सरकारी संसाधनों का गलत उपयोग व वित्तीय वर्ष 2025-26 के आयुष कार्यक्रमों से संबंधित राशि व अभिलेखों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने का भीस आरोप है. कार्यालय व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कार्यों में भी उसकी संलिप्तता रही है.


विभाग को भेजे गए शिकायत पत्र में लिपिक विकांत नायक पर पूर्व में भी लगभग 30 लाख रुपये के कथित गबन के आरोप लगाए गए थे. इस मामले में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व आयुष निदेशक को रिपोर्ट भेजी थी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही