Search

 
 
 

Chatra News :  बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी से छीनी सोने की चेन

बाइक सवार दो बदमाशों ने चतरा शहर के छड़-सीमेंट कारोबारी संदीप उर्फ अप्पू ताम्बी की पत्नी ममता कुमारी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए.
 
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बाइक सवार स्नैचर्स.

Chatra : चतरा शहर में छिनतई की बढ़ती वारदातों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है. ताजा मामला शहर के झुमड़ा इलाके से सामने आया है. बाइक सवार दो बदमाशों ने शहर के छड़-सीमेंट कारोबारी संदीप उर्फ अप्पू ताम्बी की पत्नी ममता कुमारी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए.

 

चतरा की खबर के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


पीड़िता बताया कि वह बाजार से सब्जी लेकर झुमड़ा स्थित अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया. पीड़िता के अनुसार नजदीक पहुंचते ही बाइक पर सवार अपराधी ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों मौके से फरार हो गए.छिनतई की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है.


पीड़िता ने घटना की सूचना तत्काल सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई. पुलिस CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान का प्रयास कर रही है. 


एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है. टेक्निकल टीम के सहयोग से CCTV फुटेज समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. लुटेरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इधर, स्थानीय लोगों ने वरीय पुलिस अधिकारियों से शहर में नियमित गश्त बढ़ाने और सक्रिय चेन स्नैचर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है. 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही