Chatra News: पिता के असमय निधन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे कान्हाचट्टी प्रखंड के गड़िया गांव निवासी सुधांशु कुमार यादव और सुमित कुमार यादव के लिए जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी की पहल उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है.
इसे भी पढ़ें:
दोनों बच्चों का नामांकन अब सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में कराया गया है. इससे बच्चों के नियमित शिक्षा ग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है. गड़िया निवासी विजय यादव की एक घटना में आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. पिता के निधन के बाद परिवार के सामने जीवन-यापन के साथ बच्चों की पढ़ाई जारी रखना भी चुनौती बन गया था.
आर्थिक अभाव के कारण दोनों बच्चे शिक्षा से वंचित होने की स्थिति में पहुंच गए थे.मामले की जानकारी मिलने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार से पत्राचार कर दोनों असहाय बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का आग्रह किया था. इस पहल पर जिला शिक्षा अधीक्षक और विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

