Search

 
 
 

Chatra News :  किशुनपुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, युवक की मौत; तीन गंभीर

Chatra News : बताया गया कि किशुनपुर निवासी सरयू राणा के पुत्र बसंत राणा बोलेनो कार से बधार की ओर से लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बसंत राणा की मौके पर ही मौत हो गई.
 
खड़े ट्रक से घुसी कार

Chatra News : सदर थाना क्षेत्र के किशुनपुर में बुधवार की रात सड़क हादसा हुआ, जिसमें 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान बसंत राणा के रूप में हुई है. घायलों में उपेन्द्र राणा, रामदेव राणा व गुड्डू राणा शामिल हैं. 

 

Uploaded Image

क्रेन से कार को निकाला गया

 

 

बताया गया कि किशुनपुर निवासी सरयू राणा के पुत्र बसंत राणा बोलेनो कार से बधार की ओर से लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बसंत राणा की मौके पर ही मौत हो गई.

 

वहीं तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया. घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

 

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही