Patna News : बिहार सरकार ने कांट्रेक्ट पर नियुक्त चिकित्सकों और शिक्षकों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की है. कांट्रेक्ट पर नियुक्त रेजिडेंट डॉक्टरों की सैलरी 10 हजार से लेकर 27 हजार तक बढ़ाई गई है.
जबकि प्रोफसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने वाले डॉक्टरों का वेतन 1.80 लाख से 2.07 लाख तक हो गया है. वेतन में यह बढ़ोतरी एक सितंबर से लागू की गई है.
जारी आदेश के मुताबिक, असिस्टेंट प्रोफेसर के वेतन में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. उन्हें अब 1.10 लाख के बदले 1.25 लाख रुपये वेतन के रुप में मिलेंगे. इसी तरह जूनियर डॉक्टरों के वेतन में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. उन्हें अब 65 हजार के बदले 75 हजार रुपये वेतन के रुप में मिलेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

