Search

 
 
 

Chatra News : चतरा में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत 5 गिरफ्तार

Chatra News: एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उनसे बैंक अकाउंट, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड हासिल करते थे. इसके बाद इन दस्तावेजों और खातों का इस्तेमाल अवैध रूप से पैसों के लेन-देन में करते थे.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ.
  • ₹3.70 लाख, स्विफ्ट कार और बुलेट बाइक जब्त
  • गिरोह का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Chatra News : चतरा पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगी के जाल में फंसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी कर गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने मंलवार को चतरा सदर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उनसे बैंक अकाउंट, पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड हासिल करते थे. इसके बाद इन दस्तावेजों और खातों का इस्तेमाल अवैध रूप से पैसों के लेन-देन में करते थे. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया.

 

Uploaded Image

जब्त कार.


टीम ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें एक महिला भी है. उनके पास से 3,70,000 रुपए नकद, एक काले रंग की स्विफ्ट कार, एक बुलेट बाइक, विभिन्न बैंकों के 15 एटीएम कार्ड, 8 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. इसके अलावा एक सोने की चेन, तीन कलाई घड़ियां, एक ट्रॉली बैग, एक लेदर बैग और तीन पर्स भी जब्त किए गए हैं.

 

Uploaded Image

बरामद रपये.


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चतरा, धनबाद और बोकारो जिले के रहने वाले हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से बैंकिंग दस्तावेज हासिल किए जाते थे और उनके माध्यम से अवैध लेन-देन किया जाता था. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके. छापेमारी में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई सुनील सिंह, तकनीकी टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही