Search

 
 
 

Chatra News : गुड्डू हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर हत्याकांड में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद युवक का शव जंगल में दफना दिया गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य.

मां के प्रेम प्रसंग से नाराज बेटे ने रची थी हत्या की साजिश


Chatra : चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में एक युवक गुड्डू मुंडा की अपहरण के बाद हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर हत्याकांड में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद युवक का शव जंगल में दफना दिया गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है. यह जानकारी सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने दी. गिरफ्तार महेश गंझू, नितेश कुमार गंझू व कमलेश कुमार को जेल भेज दिया गया.


एसडीपीओ ने बताया कि लावालौंग थाना क्षेत्र के डुनगुन गांव निवासी संतोष मुंडा ने 15 मई को अपने पुत्र गुड्डू मुंडा के अपहरण की लिखित शिकायत थाने में दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. टीम ने तकनीकी साक्ष्य व स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था. पूछताछ में संदिग्ध महेश गंझू ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि गुड्डू मुंडा का प्रेम प्रसंग गांव के ही राकेश मुंडा की मां के साथ चल रहा था.

 


इससे नाराज होकर राकेश मुंडा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुड्डू मुंडा की हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने गुड्डू मुंडा को मंधनिया घाटी के पास चलती बस से उतार लिया और मारपीट करते हुए जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के लिए शव को मंधनिया-हाहे जंगल में दफना दिया. महेश गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि मामले में किया गया है. घटना का मास्टरमाइंड राकेश मुंडा फरार है. छापेमारी में लावालौंग थाना प्रभारी विधायक प्रसाद, एसआई वाजिद अली व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही