Search

 
 
 

Dhanbad News : रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 88 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 88 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे. उठे. देशभर में एक साथ 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र बांटे गए.
 
नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं के साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.

Dhanbad : केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में रोजगार मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 88 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे. नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे. देशभर में एक साथ 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र बांटे गए.


धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, डीआरएम अखिलेश मिश्र समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना देश के हर युवा को रोजगार उपलब्ध कराना है. केंद्र सरकार उसी दिशा में तेजी से कार्य कर रही है. रोजगार मेले का यह 19वां संस्करण है और अब तक 12 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को डाक विभाग, रेलवे, टेलीकॉम, स्वास्थ्य समेत विभिन्न केंद्रीय विभागों में नियुक्ति दी गई है. 

 


रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग में टेक्निशियन पद पर चयनित प्रीतिसा अधिकारी ने कहा कि कठिन मेहनत और लगन के बाद उन्हें यह सफलता मिली है. रोजगार मेले में मंच पर सम्मान के साथ नियुक्ति पत्र प्राप्त करना गर्व का क्षण है. वहीं, नवनियुक्त अभ्यर्थी गुड्डू मिश्रा ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है.इससे युवाओं का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही