Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JSSC ANM परीक्षा: तकनीकी गड़बड़ी के कारण फिर होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ए.एन.एम. प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार 21 मई 2026 को आयोजित प्रमाण पत्र जांच कार्यक्रम की प्रथम पाली में तकनीकी कारणों से कुछ अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाया था.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ए.एन.एम. प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार 21 मई 2026 को आयोजित प्रमाण पत्र जांच कार्यक्रम की प्रथम पाली में तकनीकी कारणों से कुछ अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाया था.

 

ऐसे अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन अब 2 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय, कालीनगर, चाय बागान, नामकुम, रांची में किया जाएगा. आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे नियमित रूप से JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in देखते रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही