Search

 
 
 

Education News : NEET UG परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए NTA ने शुरू किया पोर्टल, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG)-2026 परीक्षा शुल्क रिफंड को लेकर नया सार्वजनिक नोटिस जारी किया है.
 

Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG)-2026 परीक्षा शुल्क रिफंड को लेकर नया सार्वजनिक नोटिस जारी किया है. NTA ने उम्मीदवारों के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अभ्यर्थी अपने बैंक खाते की जानकारी ऑनलाइन जमा कर रिफंड प्राप्त कर सकते हैं.

 

NTA के अनुसार, उम्मीदवार NEET UG 2026 के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से लॉगिन कर Refund Link पर जाकर बैंक डिटेल्स भर सकते हैं. अभ्यर्थियों को अकाउंट होल्डर का नाम, IFSC कोड, बैंक खाता संख्या और बैंक का नाम दर्ज करना होगा. साथ ही, चाहें तो कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं.

 

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि एक बार बैंक डिटेल्स जमा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सही जानकारी भरने की सलाह दी गई है.बैंक खाता विवरण जमा करने की सुविधा 22 से 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी. NTA ने उम्मीदवारों से यह भी कहा है कि वे NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का चार्जबैक शुरू न करें.अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही