Chatra News: उत्पाद विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के औरवा (होसिल) गांव में चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, तैयार सामग्री, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त की गई.
इसे भी पढ़ें:
कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गये. यह कार्रवाई उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर की गयी. पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम जब्त शराब व उपकरणों की सूची तैयार कर रही है. साथ ही फरार तस्करों की पहचान में जुटी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

