Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News :  लूट की बड़ी साजिश विफल, हथियारों के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

चतरा पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने छापेमारी कर डुमरिया स्कूल परिसर से अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोलियां, दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
Advertisement
Advertisement
  • दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और दो बाइक बरामद
  • झारखंड-बिहार में कई संगीन मामलों में वांछित थे अपराधी
  • घटनाओं को अंजाम देने के बाद बॉर्डर क्षेत्र का उठाते थे फायदा
  • इलाका बदल दूसरे राज्य में ले लेते थे शरण

Chatra :  चतरा पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने छापेमारी कर डुमरिया स्कूल परिसर से अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोलियां, दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गौतम कुमार उर्फ गौतम पासवान (बाराकला, गया निवासी), प्रवीण कुमार (जयगीर, गया निवासी) ,  विकास मांझी (पतवास, फतेहपुर  निवासी) और चिंटू कुमार उर्फ गोरा पासवान (बड़का पिंडरा, चतरा निवासी)  के रूप में हुई है. 

 

 पूछताछ में आरोपियों ने हंटरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना की बात स्वीकार की है.

 

जानकारी के अनुसार, एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के गया जी के कुछ कुख्यात अपराधी हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया स्कूल में एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

 

सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई और मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम का दो जिंदा गोली, 8 एमएम का दो जिंदा गोली, विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल व दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

 

पुलिस ने हंटरगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज करते आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं गिरोह के अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 

 

एसपी ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार कई आरोपियों पर बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं. जिसमें झारखंड और बिहार पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी.

 

गौतम पासवान के खिलाफ झारखंड-बिहार के थानों में कुल 09, चिंटू के खिलाफ 08 और प्रवीण के विरुद्ध एक मामला पूर्व से दर्ज है. वहीं अपराधी विकास मांझी की तलाश बिहार पुलिस को चार अलग-अलग आपराधिक मामलों में थी.

 

गिरफ्तार सभी अपराधी दोनों राज्यों के बॉर्डर इलाके में ज्यादा सक्रिय थे. ये लोग सीमावर्ती इलाकों में बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर उससे सटे दूसरे राज्य में छिप जाते थे. लेकिन उनकी यह मनसा इस बार चतरा पुलिस ने पूरी तरह से विफल कर दिया है.

 

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अभियान में एसडीपीओ के अलावा हंटरगंज थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार, एसआई नितेश कुमार प्रसाद व एसआई वीर बहादुर सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही