Search

 
 
 

Ranchi : धुर्वा में अवैध निर्माण हटाने पहुंची निगम की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

Ranchi : मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद रांची में तालाबों, नदियों और डैम के कैचमेंट एरिया में बने अवैध निर्माणों और घरों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. धुर्वा डैम के आसपास अतिक्रमण को लेकर प्रशासन लगातार मापी का काम करवा रहा है.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद रांची में तालाबों, नदियों और डैम के कैचमेंट एरिया में बने अवैध निर्माणों और घरों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. धुर्वा डैम के आसपास अतिक्रमण को लेकर प्रशासन लगातार मापी का काम करवा रहा है. 

 

हालांकि अभी तक जिला प्रशासन या नगर निगम द्वारा जुड़े जाने वाले घरों की कोई निश्चित अंतिम संख्या जारी नहीं की गई है. जो घर डैम के डूब क्षेत्र (पानी भरने वाली सीमा) के अंदर बने हैं. जो निर्माण अवैध रूप से राजस्व भूमि (सरकारी पानी की जमीन) पर कब्जा करके बनाए गए उसे हटाया जाएगा.

 

जिसको लेकर आज प्रशासन की टीम धुर्वा के फटयाटोली में लगभग 40- 50 घरों को तोड़ने के लिए जेसीबी और बुलडोजर लेकर पहुंची थी. तभी सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं सड़कों पर उतरकर विरोध करने लगे. ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले 40 साल से इस जगह पर रह रहे है.

 

अपने जीवन की पूरी जमा पूंजी लगाकर यहां घर बनाए है. मगर आज नगर निगम की टीम उनके घर को ध्वस्त करने के लिए पहुंच गई. स्थानीय लोगों ने कहा कि उनका 2027 तक का जमीन का पेपर बना हुआ है तो कैसे सरकार यहां से हमें हटा सकते हैं.

 

बता दें कि साल 2020 में भी प्रशासन की टीम घरों को तोड़ने के लिए पहुंची थी. ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद वह नाकाम हुए और आज फिर से वही तस्वीर देखने को मिली है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही