Search

 
 
 

Saraikela News : एसआईआर को लेकर डीसी ने की बैठक, अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 7 अक्टूबर को

डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो.
 
अधिकारियों व राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते डीसी नितिश कुमार सिंह.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के डीसी नितिश कुमार सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक की. बैठक में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची निबंधन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजू द रहे .

 

डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र वोटर मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो. मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, तथ्याधारित व त्रुटिरहित होनी चाहिए. ताकि हर पात्र मतदाता का नाम सही बूथ और सही मतदाता सूची से जुड़ा रहे.

 

उन्होंने बताया कि झारखंड में एसआईआर कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा. बैठक में दावा-आपत्ति प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, अनमैप्ड मतदाताओं को सूची में शामिल करने तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

 

डीसी ने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) व BLA (बूथ लेवल एजेंट) की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर BLA की प्रतिनियुक्ति करने और उनकी सूची 10 जून तक उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उन्होंने राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि आम लोगों तक SIR की प्रक्रिया, उद्देश्य व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहुंचाएं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही