Search

 
 
 

Saraikela News : गम्हरिया में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल पोल से टकराई

जिले के गम्हरिया थाना के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रैफिक सिग्नल पोल से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई.
 

Saraikela :  जिले के गम्हरिया थाना के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रैफिक सिग्नल पोल से टकरा गई. हादसा इतना जोरदार था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई.

 

जानकारी के अनुसार, हुंडई योन कार (JH 05 BF 1252) अचानक अनियंत्रण हो गई और सीधे ट्रैफिक सिग्नल पोल से जा भिड़ी. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना काफी भीषण थी, लेकिन राहत की बात रही कि चालक कार से सुरक्षित बाहर निकल आया.

 

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने चालक से दुर्घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की, लेकिन चालक हादसे की वजह के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चालक को वाहन के साथ जाने की अनुमति दे दी.

 

फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है. हालांकि इस घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और क्षेत्र में हादसे की चर्चा होती रही. समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही