Search

 
 
 

Big News : पैसे मांगने के आरोपों के बाद डिप्लोमा इन फार्मेसी का प्रैक्टिकल एग्जाम रद्द

डिप्लोमा इन फार्मेसी की आज हो रही परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. परीक्षा रद्द करने की वजह छात्रों द्वारा परीक्षा में पास कराने के लिए पैसा मांगने का आरोप है. हालांकि परीक्षा समिति ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा रद्द करने का उल्लेख किया है.
 

Ranchi : डिप्लोमा इन फार्मेसी की आज हो रही परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. परीक्षा रद्द करने की वजह छात्रों द्वारा परीक्षा में पास कराने के लिए पैसा मांगने का आरोप है. हालांकि परीक्षा समिति ने अपरिहार्य कारणों से परीक्षा रद्द करने का उल्लेख किया है.

 

बता दें कि डिप्लोमा इन फार्मेसी का प्रैक्टिकल एग्जाम आज आयोजित की गयी थी. निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो जिले के Bright School Of Pharmacy ( 99, बिजुलिया, चास, बोकारो) में होनी थी.

 

डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा समिति ने इस परीक्षा को आज ही रद्द करने का आदेश जारी किया. परीक्षा समिति द्वारा जारी आदेश में परीक्षा की अगली तिथि और परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में देने की बात कही गयी है.

 

Uploaded Image

 

उल्लेखनीय है कि परीक्षा में पास कराने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी. परीक्षा में पास करने के लिए पैसा मांगे जाने के सिलसिले में छात्रों द्वारा एक दूसरे को इससे संबंधित मैसेज दिया जाने लगा. पैसा मांगने के आरोपों की जानकारी के बाद परीक्षा समिति ने इसे रद्द कर दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही