Ranchi: कठौतिया रेल लाइन के निर्माण में मिट्टी भराई का काम करने वाली कंपनी ने फर्जी रॉयल्टी सर्टिफिकेट के सहारे इरकान से 17.29 करोड़ रुपये लेने की बाद स्वीकार की है. राजा कंस्ट्रक्शन को फर्जी रॉयल्टी सर्टिफिकेट देने में चतरा जिला खनन के कर्मचारी शामिल है. फर्जी रॉयल्टी पेमेंट सर्टिफिकेट के मामले में उभरे विवाद के बाद IRCON (Indian Railway Construction International Limited) द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में इस बात का उल्लेख किया है.
IRCON के महाप्रबंधक मोहन सिंह द्वारा इस मामले में दर्ज करायी गयी प्रथामिकी में कहा गया कि कठौतिया रेल लाइन के निर्माण का पैकेज नंबर-IV का काम मिट्टी भराई का काम राजा कंस्ट्रक्शन व पार्टन को दिया गया था. राजा कंस्ट्रक्शन द्वारा 29-8-2023 से 21-7-2025 तक की अवधि में रेल लाइन निर्माण में इस्तेमाल मिट्टी का रॉयल्टी पेमेंट का 16 सर्टिफिकेट IRCON के कार्यालय में जमा किया गया. IRCON द्वारा अपने अधिकारियों को चतरा जिला खनन कार्यालय में भेज कर जांच करायी गयी थी. जांच में इसे सही पाया गया.
सिर्फ इतना ही नहीं जिला खनन कार्यालय द्वारा 4-9-2023 से 24-7-2025 के बीच 12 सत्यापन प्रतिवेदन भी जारी किया गया. IRCON के कार्यालय में रॉल्टी पेमेंट सर्टिफिकेट और सत्यापन प्रतिवेदन जमा है. सत्यापन के बाद IRCON ने राजा कंस्ट्रक्शन को 17.29 करोड़ रुपये का भुगतान किया.
इसके बाद 4-5-2026 को जिला खनन पदाधिकारी चतरा द्वारा भेजा गया एक ई-मेल IRCON को मिला. इस मेल के माध्यम से जिला खनन पदाधिकारी ने टंडवा अंचल में निर्माण के दौरान इस्तेमाल मिट्टी और रॉयल्टी कटौती की जानकारी मांगी. IRCON ने 7-5-2026 को जिला खनन पदाधिकारी द्वारा भेजे गये मेल का जवाब दिया. जिला खनन पदाधिकारी ने इस मेल का जवाब 14-5-2026 को दिया. इसमें पहली बार यह जानकारी दी गयी कि जिला खनन कार्यालय द्वारा जारी 16 रॉयल्टी पेमेंट सर्टिफिकेट और 12 सत्यापन प्रतिवेदन फर्जी है.
इसके बाद IRCON ने राजा कंस्ट्रक्शन को जिला खनन पदाधिकारी द्वारा सभी प्रमाण पत्रों के फर्जी करार दिये जाने से संबंधित पत्र की जानकारी दी. साथ ही राजा कंस्ट्रक्शन का पक्ष जानना चाहा. राजा कंस्ट्रक्शन ने जवाब में IRCON को रॉयल्टी मद में ली गयी 17.29 करोड़ की राशि लौटाने की बात कही. साथ ही राजा कंस्ट्रक्शन ने 3.40 करोड़ रुपये IRCON को लौटा दिए. बाकी पैसा बाद में देने का वायदा किया.
इससे राजा कंस्ट्रक्शन द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर IRCON से 17.29 करोड़ रुपये का भुगतान ले लिया. राजा कंस्ट्रक्शन द्वारा जालसाजी करने का मामले की पुष्टि होने के बाद IRCON ने चतरा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें राजा कंस्ट्रक्शन के पार्टनर के साथ ही जिला खनन कार्यालय के कर्मचारी शहबाज तसनीम को भी अभियुक्त बनाया गया है. IRCON ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में शामिल जिला खनन कार्यालय के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच की मांग की है.
प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों का ब्योरा
| नाम | पता |
| माला देवी | Ankit NHI, चतरा सदर |
| श्यामदेव सिंह | Ankit NHI, चतरा सदर |
| सूरज बाबा | Ankit NHI, चतरा सदर |
| लखनदेव सिंह | Ankit NHI, चतरा सदर |
| रोहित राज | Ankit NHI, चतरा सदर |
| अविनाश कुमार | Ankit NHI, चतरा सदर |
| शबहाज तसनीम | DMO Office, चतरा |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment