Search

 
 
 

Cricket : आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए T20 टीम का ऐलान, श्रेयस बने कप्तान, वैभव भी टीम में शामिल

New Delhi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स के लिए भी टीम का सलेक्शन किया गया. चयन समिति ने भारतीय टी20 टीम के लिए सूर्यकुमार की जगह श्रेयर अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है.
 

New Delhi : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स के लिए भी टीम का सलेक्शन किया गया. चयन समिति ने भारतीय टी20 टीम के लिए सूर्यकुमार की जगह श्रेयर अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है. 

 

खराब परफॉर्मेंस के कारण सूर्यकुमार यादव को टी20 की कप्तानी से हटा दिया गया है. सूर्या 9 मैचों में सिर्फ 242 रन ही बना पाए. इस टीम में सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी का है. महज 15 साल के इस खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग और अंडर 19 में धमाकेदार खेल दिखाकर चयनर्ताओं को प्रभावित किया. वैभव सूर्यवंशी पहली बार जगह मिली है.


टीम को इस माह के आखिर में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलना है. इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है. यहां 5 टी20 और फिर 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी. भारत को जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है. चयनकर्ताओं ने इन तीनों ही इवेंट के लिए टीम का सिलेक्शन किया है.

 

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही