Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sports News: जेवलिन में नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड टूटा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने तोड़ा रिकॉर्ड

रोम में आयोजित वांडा डायमंड लीग मीट के प्रतिष्ठित गोल्डन गाला पिएत्रो मेनेया प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड टूट गया. इस प्रतियोगिता में श्रीलंका के जेवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरगे ने 92.62 मीटर दूर भाला फेंक कर इतिहास रच दिया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: रोम में आयोजित वांडा डायमंड लीग मीट के प्रतिष्ठित गोल्डन गाला पिएत्रो मेनेया प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड टूट गया. इस प्रतियोगिता में श्रीलंका के जेवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरगे ने 92.62 मीटर दूर भाला फेंक कर इतिहास रच दिया. पथिरगे ने अपने पहले ही प्रयास में 84.49 मीटर का थ्रो किया, जो जीत के लिए काफी माना जा रहा था. 


हालांकि, इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 92.62  मीटर भाला फेंका. इसी थ्रो के साथ ही वह 20 साल से कायम एंड्रियास थोरकिल्डसन के 90.34 मीटर के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया और  साल 2026 सीजन में 90 मीटर या उससे अधिक दूरी का थ्रो फेंकने वाले पहले एथलीट बन गए. वह दुनिया की ऑल-टाइम लिस्ट में 8वें स्थान पर पहुंच गए.


साथ ही रुमेश का यह थ्रो 2024 ओलंपिक फाइनल के बाद से दुनिया का सबसे लंबा थ्रो भी बन गया. प्रतियोगिता में दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 83.91 मीटर के साथ दूसरा स्थान पर रहे. कर्टिस थॉम्पसन तीसरे स्थान पर रहे. 

 

पथिरेज ने जीत के बाद कहा कि, आज नेशनल रिकॉर्ड बनाने की पूरी कोशिश की और मैं इसे तीन मीटर बेहतर करने में कामयाब रहा. रुमेश पथिरेज 90 मीटर का थ्रो करने वाले सिर्फ चौथे एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले चीनी ताइपे के चेंग चाओ-सुन (91.36 मीटर), भारत के नीरज चोपड़ा (90.23 मीटर) और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन व पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम हैं, जिन्होंने कई बार यह आंकड़ा पार किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही